धोनी के दो चहेते खिलाड़ियों को गंभीर ने दिखाया दरवाज़ा, इंडिया ए टीम से बाहर

गौतम गंभीर और धोनी की ट्यूनिंग

भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर गौतम गंभीर और धोनी की ट्यूनिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जाता है कि दोनों के बीच रिश्ते खास अच्छे नहीं हैं और अक्सर गंभीर टीम सिलेक्शन में धोनी के करीबियों को दरकिनार कर देते हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है जब इंडिया ए टीम के लिए चुने गए स्क्वाड से CSK के दो अहम खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ और अंशुल कंबोज को जगह नहीं मिली।

ऋतुराज गायकवाड़ को नहीं मिला मौका, शतक के बाद भी इग्नोर

ऋतुराज गायकवाड़ हाल ही में दलीप ट्रॉफी 2025 में बेहतरीन फॉर्म में नजर आए थे। उन्होंने वेस्ट ज़ोन की ओर से खेलते हुए 184 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान गायकवाड़ ने 206 गेंदों का सामना किया और 15 चौके व 1 छक्का जड़ा।

यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर के फ्लॉप होने के बाद गायकवाड़ ने टीम को संभाला और जीत की राह दिखाई। इसके बावजूद कोच गंभीर ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए स्क्वाड में शामिल नहीं किया।

अंशुल कंबोज का भी कट गया पत्ता

सिर्फ गायकवाड़ ही नहीं, बल्कि अंशुल कंबोज को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। कंबोज ने हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था—अर्धशतक के साथ 5 विकेट झटके। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ भी इंडिया ए टीम में शामिल किया गया था। मगर अब गंभीर ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ टीम में जगह नहीं दी।

दोनों खिलाड़ियों का करियर रिकॉर्ड

  • ऋतुराज गायकवाड़ – 39 प्रथम श्रेणी मैचों में 2732 रन, औसत 41.97, 8 शतक और 14 अर्धशतक। आईपीएल में 70 पारियों में 2502 रन, 20 अर्धशतक और 2 शतक।
  • अंशुल कंबोज – 25 प्रथम श्रेणी मैचों में 80 विकेट, औसत 22। आईपीएल 2025 में 8 मैच खेलकर 8 विकेट लिए, सर्वश्रेष्ठ 3/13।

स्पष्ट है कि दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया।

इंडिया ए का स्क्वाड और सीरीज शेड्यूल

भारत ए टीम (ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ):
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, एन जगदीशन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान व विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बदोनी, नितीश कुमार रेड्डी, तनुश कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, खलील अहमद, मानव सुथार, यश ठाकुर

टेस्ट सीरीज शेड्यूल:

  • पहला अनौपचारिक टेस्ट: 15–19 सितंबर 2025, लखनऊ
  • दूसरा अनौपचारिक टेस्ट: 21–25 सितंबर 2025, स्थान घोषित होना बाकी

वनडे सीरीज शेड्यूल:

  • पहला वनडे: 30 सितंबर 2025, कानपुर
  • दूसरा वनडे: 3 अक्टूबर 2025, कानपुर
  • तीसरा वनडे: 5 अक्टूबर 2025, कानपुर

गंभीर के इस फैसले के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह महज़ क्रिकेटिंग कॉल है या फिर वाकई में गंभीर-धोनी की खटपट का असर टीम सेलेक्शन पर पड़ रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *